भरतपुर: शहर के आदर्श कॉलोनी के पीछे के इलाके में मानसून से पहले जलभराव, लोग परेशान
भरतपुर में मानसून से पहले ही शहर के आदर्श कॉलोनी के पीछे के इलाके में बाढ़ जैसे हालात हैं। लोगों के घरों में नाले का गंदा पानी घुसा हुआ है। लोगों के घरों में सांप और जहरीले कीड़े घूम रहे हैं। इसका कारण है कि आदर्श कॉलोनी में CFCD का निर्माण हो रहा है। जिसके कारण नाले का निकास बंद कर दिया गया है।