नमो युवा शक्ति कार्यक्रम का छपारा में आयोजन
छपारा में जिला स्तरीय ‘नमो युवा शक्ति’ कार्यक्रम का आयोजन, जिसमें जिले के विभिन्न विकासखंडों से स्व-सहायता समूहों की दीदियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम में लखपति दीदी संवाद, प्रश्नोत्तरी, देशभक्ति गीत, नृत्य प्रस्तुति के साथ रस्साकसी, कुर्सी दौड़, कैरम, शतरंज, लूडो एवं सांप-सीढ़ी जैसी खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
वहीं प्रधानमंत्री के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर 76 गुब्बारे आसमान में छोड़े गए। कार्यक्रम के समापन पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए।
📍 छपारा | सिवनी
📅 17 सितंबर 2026
#HKNewsSeoni #NamoYuvaShakti #छपारा #सिवनी #SelfHelpGroup #लखपति_दीदी #महिला_सशक्तिकरण #नमो_युवा_शक्ति #SeoniNews #ChhaparaNews Collector Office Seoni
Chhapara, Seoni | Sep 18, 2026