देवउठनी एकादशी के अवसर पर शनिवार को नर्मदा महिष्मति घाट में पंचचौकी महाआरती के एक वर्ष पूर्ण होने पर महिष्मति महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। शाम सात बजे शुक्रवार को भी महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। बताया गया की शनिवार को नमामि देवी नर्मदे ट्रस्ट के तत्वावधान में हनुमान मंदिर से चुनरी यात्रा निकाली जाएगी।