चांदवा: भीषण गर्मी में चंदवा में गहराया पेयजल संकट, दर्जनभर जालमीनार और चापाकल खराब
अप्रैल माह की शुरुआत होने के साथ ही प्रचंड गर्मी और लू अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। तापमान बढ़ने के साथ ही चंदवा प्रखंड में शहर से लेकर गांव तक पेय जल संकट गहराने लगा है।इधर प्रखंड में दर्जनों जल मीनार और चापकल खराब होने की खबर है।सहायक अभियंता ने गुरुवार की शाम चार बजे बताया कि जल्द ही मरम्मत करा दी जाएगी।