हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर अटल भूजल योजना के तहत डिग्रियों की अनुदान राशि के भुगतान में देरी के चलते भारतीय किसान यूनियन ने कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया। दिनभर चले धरने के बाद प्रशासन से वार्ता हुई जिसमें डेढ़ महीने में भुगतान करने का आश्वासन दिया गया है।