बहोरीबंद: बाकल में डेढ़ करोड़ की सड़क पर भ्रष्टाचार के गड्ढे
कटनी जिले के बाकल में करीब डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से बन रही सड़क निर्माण पूरा होने से पहले ही सवालों के घेरे में आ गई है। ग्रामीणों ने आज बुधवार दोपहर करीब 3 बजे आरोप लगाते हुए बताया कि सड़क घटिया गुणवत्ता से बनाई गई है, जिसके चलते महज छह माह में गिट्टियां उखड़ने लगी हैं और जगह-जगह दरारें पड़ गई हैं