कोटपूतली: बानसूर में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर घायल, किया गया कोटपूतली रेफर
Kotputli, Alwar | May 15, 2026
बानसूर। अलवर रोड पर हाजीपुर बस स्टैंड के पास गुरुवार देर शाम अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे युवक को टक्कर मार दी। हादसे में हाजीपुर निवासी 42 वर्षीय पूर्ण चंद मोरोडिया गंभीर रूप से घायल हो गया। भट्टे के सामने हुई घटना के बाद चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।