गैरतगंज: गैरतगंज में किसानों ने किया चक्का जाम, भोपाल-सागर मार्ग बाधित
रायसेन जिले के अंतर्गत आने वाले गैरतगंज तहसील में सोमवार दोपहर लगभग 1 बजे किसानों का आक्रोश खुलकर सामने आया। टेकापार के पास भोपाल-सागर मुख्य मार्ग पर किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर चक्का जाम कर दिया, जिससे मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। किसानों का