पलवल: पलवल में तेज रफ्तार ट्रक ने बाप-बेटी को रोड पार करते समय टक्कर मारी, दूसरे हादसे में गाड़ी ने युवक को कुचला, मौत
Palwal, Palwal | Mar 16, 2025 पलवल-अलीगढ़ मार्ग पर दो अलग-अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटनाएं हुईं। पहले हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। दूसरी में खेत में जा रहे पिता-बेटी घायल हो गए। पेलक गांव के सरपंच जगदीश ने पुलिस को बताया कि सोहनलाल ढाबा किठवाड़ी के पास एक व्यक्ति का शव मिला, जिस किसी गाड़ी ने टक्कर मारी थी। पुलिस ने शव को पहचान के लिए जिला नागरिक अस्पताल की मोजरी में रखवाया है।