अमरिया: थाना अमरिया क्षेत्र में दहेज में मोटरसाइकिल और नकदी न मिलने पर विवाहिता महिला को घर से निकाला, मुकदमा दर्ज
कस्बा पूरनपुर मो० ढका निवासी विवाहिता महिला ने तहरीर में बताया। कस्बा अमरिया मोहल्ला इस्लामनगर लगभग 5 वर्ष पूर्व शादी फहीम के साथ हुई थी। शादी के बाद मेरे पति फहीम समेत सास जेठ निवासी मो० इस्लामनगर कस्बा व थाना अमरिया दहेज मे मोटरसाईकिल और नगद रुपए की मांग करते थे। मेरी मां विधवा है। जो मोटरसाईकिल और नगद रुपए नही दे सकती।