बिल्सी: उघेती थाना क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण एक मकान की छत गिरने से महिला की दबकर हुई मौत
Bilsi, Budaun | Jul 10, 2026 उघैती थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर पीपली गांव में लगातार हो रही बारिश के कारण एक मकान की छत भरभराकर गिर गई। चपेट में आने से महिला की दबकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, और पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। उक्त घटना का वीडियो आज शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।