पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया शहर के रजनी चौक इलाके में चेन छीनने की वारदात, बदमाशों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई
Purnea East, Purnia | Apr 14, 2026
पूर्णिया शहर के रजनी चौक इलाके में मॉर्निंग वॉक के दौरान महिंद्रा कंपनी के ऑफिसर से बाइक सवार बदमाशों के द्वारा गले से सोने के चेन झपट लेने का मामला सामने आया है जिसकी कीमत करीब 4 लाख के करीब बताई जाती है.वारदात के बाद भाग रहे चैन स्नेचरों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार दो बदमाशों को वारदात के बाद बाइक से भागते देखा गया