मॉडल कॉलेज राजमहल में शनिवार की दोपहर करीब 2 बजे सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका का 34वां स्थापना दिवस और विश्व हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस समारोह में विविध शैक्षणिक,साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद सिदो-कान्हु मुर्मू के चित्र पर पुष्प अर्पण और विश्वविद्यालय के कुलगीत से हुई।