हज़ारीबाग: बनासो में महिला पर गिरा बिजली का तार, महिला बाल-बाल बची
विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के बनासो बाजार टांड़ स्थित महामाया मंदिर रोड पर उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक बिजली का तार टूटकर एक महिला के ऊपर गिर गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत महिला को सुरक्षित हटाकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताई और जर्जर तारों को जल्द ठीक करने की मांग की।