पिछोर: नया चौराहा के पास आकाशीय बिजली गिरने से झोपड़ी में लगी आग, अंदर बैठा युवक झोपड़ी के साथ जला व मौके पर ही हुई मौत
जानकारी के मुताबिक, नया चौराहा के पास रामलाल (50) पुत्र भरतू आदिवासी की झोपडी बनाकर रह रहा था। आज मंगलवार को खराब मौसम के बीच रामलाल आदिवासी अपनी झोपडी के अंदर बैठा था। तभी हल्की बारिश के साथ तेज आवाज के साथ झोपडी पर आकाशीय बिजली गिर गई थी।