पिछोर: पिछोर नगर में लव कुश शिक्षा प्रसार समिति की सहयोग से नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया
पिछोर नगर में आज दोपहर 1:00 बजे लायंस नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान लगभग 50 मरीजो की जांच की गई। जिसमें से लगभग 11 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। और इन मरीजों के लिए लायंस नेत्र चिकित्सालय गुना भेजा जाएगा। वहीं पर मोतियाबिंद ऑपरेशन कराए जाएंगे। खाने-पीने एवं आने जाने की निशुल्क व्यवस्था रहेगी।