पिछोर: नगर के जनसेवा कार्यालय पर विधायक प्रीतम लोधी ने जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं का किया समाधान
पिछोर नगर में विधायक प्रीतम लोधी ने जनसुनवाई के दौरान ग्रामीण लोगों की समस्याओं का समाधान किया। वहीं पर ग्रामीण एवं स्थानीय लोगों की दैनिक जनजीवन से जुड़ी समस्याएं एवं शिकायतों का निराकरण किया गया। ग्रामीणों के पारिवारिक विवाद का समझौता करवाया गया और समस्याओं से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।