बक्सर: विश्वामित्र सेना बिलौटी पहुंची, भरत तिवारी के परिजनों को दिलाया न्याय का भरोसा; हत्या का केस दर्ज करने की मांग की
Buxar, Buxar | Jun 20, 2026 विश्वामित्र सेना का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे के नेतृत्व में शनिवार को 2:00 बजे अपराह्न में भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र स्थित बिलौटी गांव पहुंचा। वहां अमर शहीद भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। राजकुमार चौबे ने कहा कि यह घटना व्यवस्था की विफलता है।