छतरपुर नगर: अजय पार सरकार धाम में मुकेश जी महाराज, सनातन मर्यादा और पारदर्शिता पर दिया ज़ोर
बुधवार की शाम 4 बजे छतरपुर के अजय पार सरकार धाम में कपीश्वर पीठाधीश्वर मुकेश जी महाराज पहुंचे, जहां उन्होंने व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर परमार्थ कार्यों की सराहना की। उन्होंने सनातन धर्म में बिना दबाव के सेवा और पारदर्शिता बनाए रखने की बात कही। साथ ही दो सहायकों की नियुक्ति कर व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए और पारंपरिक वेशभूषा अपनाने का सुझाव भी दिया।