तिजारा के इसरोदा अटल सेवा केंद्र पर शनिवार दोपहर करीब 1:00 बजे ग्रामीण उत्थान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और उन में जागरूकता फैलाना था। शिविर में कृषि उद्यानिकी, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन सहित पंचायती राज और राजस्व जैसे विभिन्न विभागों ने इसमें सक्रिय सहभागिता की।