महासमुंद: जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई करते हुए करीब 40 लीटर शराब जब्त,6 लोग गिरफ्तार
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई करते हुए करीब 40 लीटर शराब जब्त कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया व आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। सिटी कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नहर नाली के पास मचेवा में विजय गायकवाड़ (35) को बाइक (सीजी 06 जीएक्स 2755) में अवैध शराब परिवहन करते पकड़ा। 2480 रुपए का 31 पौवा देशी शराब जब्त किया गया