महासमुंद: कुदारीबाहरा नाला के पास ट्रैक्टर से 36 क्विंटल अवैध धान परिवहन करते 2 लोगों को पुलिस ने पकड़ा
कार्यालय पुलिस अधीक्षक महासमुंद द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार थाना बसना पुलिस ने अजय बरिहा और हेमंत साव को जॉन डियर ट्रैक्टर से 36 क्विंटल अवैध धान परिवहन करते पकड़कर उनके कब्जे से उक्त अवैध धान के अतिरिक्त संबंधित ट्रैक्टर को गवाहों के समक्ष मौके पर धारा 102 जाफौ के तहत जब्त कर कब्जा पुलिस लेकर खाद्य विभाग के सुपुर्द किया गया है ।