महासमुंद: NH 353 रोड खैरा चौक महासमुंद में बाइक से 32 पौव्वा देशी प्लेन शराब ले जा रहा आरोपी गिरफ्तार
आरोपी का नाम रविशंकर चंद्राकर है, जिसे थाना सिटी कोतवाली महासमुंद पुलिस ने बाइक से 32 पौव्वा देशी प्लेन शराब के जाते गिरफ्तार कर उसके कब्जे से शराब के अतिरिक्त शराब परिवहन में प्रयुक्त बाइक जप्त कर उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की है । जब्त शराब की कीमत 2,560 रुपए बताई गई है ।