सांगानेर: जयपुर में पासपोर्ट ऑफिस को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और सुरक्षा एजेंसी ने चलाया सर्च ऑपरेशन
जयपुर के झालाना स्थित पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी ई-मेल के जरिए झालाना स्थित रीजनल पासपोर्ट ऑफिस को भेजी गई थी। ई-मेल में दावा किया गया कि पासपोर्ट ऑफिस में बम के जरिए विस्फोट किया जाएगा। सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। तुरंत दोनों स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई। बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वॉड की मदद ली।