गांव सब्दलपुर बीतीया निवासी परिवार सोमवार दोपहर 3:00 बजे पुलिस लाइन स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पहुंचा। पीड़ित परिवार का आरोप था कि वह अपने घर में जन्मदिन मना रहे थे इसी दौरान गांव के ही रहने वाले सात दबंगों ने उनके घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की। जिसकी शिकायत वह लेकर थाने पर गए लेकिन उचित कार्रवाई पुलिस द्वारा नहीं की गई।