औरैया: बोगस फर्मों से ₹8.62 करोड़ की कर चोरी, सीए समेत चार आरोपी गिरफ्तार, सभी मेरठ जनपद के निवासी
औरैया। जीएसटी चोरी करने वाले एक गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। एसआईटी व कोतवाली पुलिस ने बोगस फर्मों से 8.62 करोड़ की कर चोरी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी मेरठ के रहने वाले हैं। आरोपियों में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) भी है। पूछताछ के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से इटावा जेल भेजा गया।