जबलपुर: विजय नगर में अंधे कत्ल का खुलासा, अवैध संबंध के शक में मजदूर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
थाना विजय नगर अंतर्गत एयरटेल ऑफिस के पास हॉट बाजार क्षेत्र में बीती सुबह हुई अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सुलझा लिया है। जानकारी के अनुसार, बीती सुबह पुलिस को खंडहर गोदाम के पीछे एक व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली थी, जिसकी मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान 52 वर्षीय जगदीश सिंह उर्फ लटोरी, निवासी ग्र