25 हजार दीपों से जगमगाया भूतेश्वरनाथ धाम
‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत गरियाबंद के प्रसिद्ध भूतेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। 25 हजार दीपों के प्रज्ज्वलन से धाम आलोकित हुआ और सेवा, समर्पण, आभार एवं जनभागीदारी का संदेश जन-जन तक पहुंचा।
इस अवसर पर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
सेवा, जनभागीदारी और ‘वोकल फॉर लोकल’ के संदेश के साथ विकसित भारत एवं विकसित छत्तीसगढ़ के सामूहिक संकल्प को नई ऊर्जा मिली।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #SevaSankalp #JanBhagidari #ViksitChhattisgarh SevaSeVikas