माखन नगर: माखननगर स्थित अर्पित वेअरहाउस खरीदी केंद्र का डिप्टी कलेक्टर ने किया निरीक्षण
Makhan Nagar, Hoshangabad | May 7, 2026
गुरुवार को डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी जिला आपूर्ति नियंत्रक नीता कोरी ने माखननगर स्थित अर्पित वेअरहाउस खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर केवल दो तौल कांटे संचालित पाए गए, जिस पर अधिकारियों ने छह कांटे संचालित करने और खरीदी प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।