मसूदा: अजमेर में मौसम ने ली करवट, तेज बारिश से मौसम हुआ सुहाना
Masuda, Ajmer | Apr 7, 2026 मंगलवार सुबह से मौसम ने अचानक करवट लेते हुए शहर में तेज बारिश का दौर शुरू कर दिया। सुबह करीब आधे घंटे तक कई इलाकों में तेज हवा के साथ जोरदार बरसात हुई, जिसके बाद रुक-रुक कर हल्की बारिश जारी रही। इससे पूरे शहर का मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग के अनुसार सुबह से शाम 6 बजे तक 16 एमएम बारिश दर्ज की जी गई।