भूपालसागर: भूपालसागर के ग्राम आकोला पहुँचे आज विदेशी पर्यटक, प्रसिद्ध रँगाई छपाई कला के बारे में ली जानकारी
ग्राम आकोला में आज बड़ी संख्या विदेशी पर्यटक पहुँचे। विदेशी पर्यटकों ने कस्बे की सुप्रसिद्ध रँगाई - छपाई के बारे में जाना। विदेशी पर्यटकों ने ब्लॉक प्रिंट को बड़े उत्साहित मनोभाव से प्रिंटिंग की हर प्रकिया के बारे में विस्तार से जाना। साथ ही विदेशी पर्यटकों ने दुपट्टा, स्टाल, साड़ी आदि वस्त्रों की भी खरीददारी भी की।