चंदौसी: गांव रसूलपुर कैली में 15 साल से सड़क निर्माण न होने पर ग्रामीणों ने सचिव व प्रधान पर लगाए आरोप
बनियाखेड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत रसूलपुर कैली में सड़क निर्माण न होने से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। करीब 15 वर्षों से मुख्य सड़क जर्जर होने के कारण लोगों को कीचड़ और जलभराव के बीच आवागमन करना पड़ रहा है। स्कूली बच्चे भी गंदे पानी से होकर स्कूल जाने को मजबूर हैं, जबकि खराब हैंडपंपों की मरम्मत भी नहीं हुई है। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जल्द सड़क निर्माण मांग