नेशनल हाईवे 44 पर एक बार फिर बड़ा हादसा सामने आया जहां तेज रफ्तार कार डंपर से साइड ले रही थी और दोनों वाहन आपस में टकरा गए. दोनों ही वाहन अनियंत्रित होकर 20 फीट पुल के नीचे गिर गए डंपर में सवार एक मजदूर की घटना स्थल पर मौत हो गई तथा 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए कार सवार तीन लोग गंभीर अवस्था में कार से निकले गए 9 लोग इस घटना में गंभीर रूप से घायल हुए हैं.