टीकमगढ़: धजरई हनुमान मंदिर में साकेत महोत्सव का समापन: 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया, 10 साल से जारी परंपरा
टीकमगढ़ के प्रसिद्ध धजरई हनुमान मंदिर में शनिवार को साकेत महोत्सव के समापन पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर धीर समीर आश्रम वृंदावन धाम के महंत मदन मोहनदास महाराज ने साकेत वासी महंत हरिदास त्यागी जी महाराज का पूजन किया इसके बाद गौ पूजन और कन्याभोज भी संपन्न हुआ। आज तकरीबन 10000 से अधिक लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।