जमुआ में DIG अंजनी कुमार झा का निरीक्षण, अपराध नियंत्रण पर जोर
जमुआ। हजारीबाग रेंज के DIG अंजनी कुमार झा ने शनिवार को जमुआ पुलिस निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार, SDPO अमरेंद्र कुमार, पुलिस निरीक्षक प्रदीप कुमार दास सहित कई थाना प्रभारी मौजूद रहे।
DIG ने लंबित कांडों, अपराध की स्थिति और पुलिस व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मामलों के त्वरित निष्पादन, नियमित गश्ती, अपराधियों पर निगरानी तथा फरियादियों की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण के साथ आम जनता का पुलिस पर भरोसा बनाए रखना भी जरूरी है। #apnagiridihnews #GiridihNews #JharkhandNews #पुलिस
Giridih, Giridih | Aug 30, 2026