टिकारी: कांग्रेस कार्यालय टिकारी में पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की 118वीं जयंती मनाई गई
Tikari, Gaya | Apr 5, 2026 टिकारी स्थित कांग्रेस कार्यालय में पूर्व उप प्रधानमंत्री, केंद्रीय रक्षा, रेलवे एवं कृषि मंत्री बाबू जगजीवन राम की 118वीं जयंती रविवार को मनाई गई। कार्यक्रम पूर्व जिला पार्षद सह प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण ने सभी को संबोधित किया और कहा कि बाबू जगजीवन राम का संपूर्ण जीवन दलितों के उत्थान और राष्ट्र सेवा में समर्पित रहा।