बालोद: कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने तार्री में नाला सुदृढ़ीकरण कार्य का किया निरीक्षण, जल संरक्षण पर दिया जोर
Balod, Balod | May 15, 2026 बालोद जिले के गुरूर विकासखंड अंतर्गत ग्राम तार्री में चल रहे नाला सुदृढ़ीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्य का कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से नाला सुधार कार्य और उससे होने वाले जल संरक्षण के लाभों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।