गरौठा: गुरसरांय में पुलिस ने मुठभेड़ में 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार, एक बदमाश के पैर में लगी गोली
मौठ रोड इंदी के पास पुलिस और एसओजी टीम को देखकर बदमाश भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायर किया, जिसमें राजा बाबू उर्फ कृष्णकांत (21), निवासी मुहल्ला खुशीपुरा, थाना टोडीफतेहपुर के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने मौके से तीन अन्य आरोपियों – छोटू रायकवार (21), संगीत अहिरवार (22) और ब्रजेन्द्र कोरी (23), निवासी ग्राम मथनियां, थ