ऊंचाहार: ऊँचाहार पुलिस ने दलित युवती का धर्मांतरण कराने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया
ऊँचाहार-दलित युवती का धर्मांतरण कराने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। क्षेत्र के पट्टी रहस कैथवल गाँव के एक व्यक्ति ने गाँव के ही मो साहिल के विरुद्ध अपनी 19 वर्षीय बेटी का धर्म परिवर्तन कराने का केस दर्ज कराया था,जिसके बाद मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा गया है।