हुज़ूर: लालघाटी इलाके में बनी तीनमंजिला इमारत में आग लग गई
Huzur, Bhopal | Jun 7, 2026 भोपाल के लालघाटी इलाके में बनी तीनमंजिला इमारत में आग लग गई। इसका पता रविवार सुबह करीब 10 बजे उस वक्त चला, जब पड़ोस में बनी बिल्डिंग के गार्ड ने धुआं उठता देखा। एलर कॉम्प्लेक्स नाम की इस बिल्डिंग में 6 रेस्टोरेंट हैं। आग भोज इन रेस्टोरेंट में लगी। इमारत के बेसमेंट में बापू की कुटिया और ग्राउंड फ्लोर पर डोमिनोज का आउटलेट समेत कई छोटी दुकानें भी हैं।