बाढ़ अनुमंडल के एनटीपीसी थाना क्षेत्र के दयालचक गांव में सोमवार को पुलिस ने अवैध शराब की भट्ठियों तथा देसी शराब निर्माण के कच्ची सामग्री को नष्ट कर दिया। थानाध्यक्ष ने सोमवार को लगभग 7 बजे जानकारी दी कि गुप्त सूचना मिली थी कि परसावाँ पंचायत के दयालचक गांव में कुछ शराब माफियाओं द्वारा शराब बनाने का कार्य किया जा रहा है उसके बाद कार्रवाई की गई।