जांजगीर: ग्राम मड़वा में विधायक ब्यास कश्यप ने 56 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम मड़वा में विधायक ब्यास कश्यप ने 56 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। यह राशि अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत संयंत्र के सीएसआर मद से स्वीकृत की गई है। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ हुई। विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है ।