डुमरांव: नुआंव में एक ही रात तीन घरों में बड़ी चोरी, 40 लाख से ऊपर के गहने व लाखों की नकदी पार, मौके पर पहुंची FSL टीम
Dumraon, Buxar | Jun 25, 2026 कृष्णाब्रह्म थानाक्षेत्र के नुआंव गांव में बुधवार और गुरुवार की मध्यरात्रि हुई संगठित चोरी की वारदात ने लोगों को दहशत में डाल दिया। चोरों ने एक ही रात में तीन अलग-अलग घरों को निशाना बनाते हुए लाखों की संपत्ति उड़ा ली। जानकारी के अनुसार लालबाबू सिंह, सतीश कुमार सिंह और संजय सिंह के घरों में घुसकर चोरों ने बड़ी चोरी कर ली।