कैराना: कैराना स्थित न्यायालयों ने अलग-अलग मामलों में तीन दोषियों को सुनाई सजा, साथ में लगाया अर्थदंड
वर्ष 2001 में झिंझाना थाने पर हरियाणा के करनाल जनपद स्थित ज्योति नगर निवासी गुरजीत सिंह के विरुद्ध अवैध शराब बरामदगी में मुकदमा दर्ज हुआ था। मामले में सिविल जज जूनियर डिवीजन ने दोषी को न्यायालय उठने तक की अवधि की सजा और दो हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। इसके अलावा दो अन्य मामलों में भी दो दोषियों को सजा सुनाई गई।