दमोह: घंटाघर स्थित दही-पनीर दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमार कार्रवाई, व्यापारियों में मचा हड़कंप
Damoh, Damoh | Jun 6, 2026 दमोह में घंटाघर, पलंदी चौराहा और आशीर्वाद गार्डन क्षेत्र की दही-पनीर दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर के निर्देश पर डीओ राकेश अहिरवार और माधवी बुधौलिया के नेतृत्व में जांच दल ने नमूने लिए। रामदुलारे दही भंडार सहित कई दुकानों से पनीर और दही के सैंपल भोपाल प्रयोगशाला भेजे गए। रिपोर्ट के बाद नियम अनुसार कार्रवाई होगी।