झालरापाटन: सुनेल: सिंघानिया के सरकारी स्कूल व डाइट में भरतनाट्यम की प्रस्तुति, अंतर्राष्ट्रीय कलाकार मौमिता चटर्जी ने दी
स्पीक मैके के कार्यक्रम के तहत सोमवार दोपहर करीब 2:00 बजे झालरापाटन के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिंघानिया और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में भरतनाट्यम की प्रस्तुति दी गई यह प्रस्तुति कोलकाता की अंतरराष्ट्रीय नृत्यांगना आचार्य मौमिता चटर्जी ने दी। नृत्य की शुरुआत पुष्पांजलि से हुई जिसमें सभी देवताओं की पूजा की गई।