हज़ारीबाग: कटकमदाग प्रखंड कार्यालय के समीप टावर पर चढ़ा व्यक्ति, घंटों तक नहीं उतरा, मची अफरा-तफरी
कटकमदाग प्रखंड कार्यालय के समीप एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ गया और काफी देर तक नीचे नहीं उतरा। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस व प्रशासन ने पहुंचकर व्यक्ति को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू कर दिया है। टावर पर चढ़ने के कारणों का पता नहीं चल सका है।