राजगढ़: राजगढ के वार्ड 19 मोहता हवेली के पास साफ-सफाई को लेकर संयुक्त व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष सहित लोगों में रोष
Rajgarh, Churu | Jul 6, 2026 राजगढ नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड 19 मोहता हवेली राजगढ के पास साफ सफाई को लेकर संयुक्त व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष पवन मोहता सहित लोगों में रोष व्याप्त है। पवन मोहता ने बताया कि वार्ड 19 का यह प्रमुख मार्ग शीतला बाजार को पिलानी मोड एरिया से जोडता है, लेकिन 10 दिनों से यहां वार्ड 19 में शीतला बाजार सर मोहता हवेली के पास कचरे के ढेर लगे हुए है।