नौहट्टा: बनुआ जीतन मोड़ के पास खड़ी ट्रैक्टर से टकराई बाइक, एक की मौत और दो घायल
बनुआ जीतन मोड़ के पास खड़ी ट्रैक्टर से टकराई बाइक, एक की मौत, दो घायल। रोहतास जिले के नौहट्टा प्रखंड अंतर्गत बनुआ जीतन मोड़ के पास मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पल्सर बाइक सवार तीन युवक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर से जा टकराए। हादसे में सुभाष कुमार (20 वर्ष), निवासी उल्ली बनाही की मौके पर ही मौत हो गई।