बटियागढ़: जमीनी विवाद में दो भाइयों की मारपीट, आधा दर्जन लोगों पर आरोप, बटियागढ़ थाना क्षेत्र के महुवट हार में घटना
बटियागढ़ थाना क्षेत्र के महुवट हार में जमीनी विवाद में दो भाइयों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है,घायलो में सुरेश लोधी और राजेंद्र लोधी निवासी घुराटा शामिल हैं,दोनो को इलाज मुलाहजे के लिए बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है,आरोप है कि जमीनी विबाद में गांव के 5 से 6 लोगो ने इनके साथ मारपीट की.पीड़ित ने कहा कि सीमांकन के बाद वे जमीन बुआई को गए थे।